श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर 24 अक्टूबर को होगा संवाद कार्यक्रम
श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर 24 अक्टूबर को होगा संवाद कार्यक्रम
‘व्यक्तित्व, विचार और विरासत’ विषय पर जुटेंगे इतिहासकार और प्रबुद्धजन
बरबीघा
बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर 24 अक्टूबर को श्रीकृष्ण रामरुचि महाविद्यालय, बरबीघा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘श्रीकृष्ण सिंह : व्यक्तित्व, विचार और विरासत’ रखा गया है। आयोजन के माध्यम से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व, विचारों और ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय संग्रहालय संघ, नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. आनंद वर्धन शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. शिशिर कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। वे श्रीकृष्ण बाबू के प्रथम सहयोगी रहे मुंगेर के सांसद रहे बनारसी प्रसाद सिंह के पौत्र हैं। इसके अलावा मुंगेर स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय ट्रस्ट के सचिव प्रो. प्रभात कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजन की तैयारी की गई है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के विचारों, सामाजिक दृष्टिकोण और बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी थे। बिहार के राजनीतिक एवं सामाजिक इतिहास में उनका महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!