• Tuesday, 10 February 2026
साईं महोत्सव: शाही स्नान और भंडारा का आयोजन

साईं महोत्सव: शाही स्नान और भंडारा का आयोजन

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के तेउस साईं धाम मंदिर में साईं महोत्सव के समापन दिन शाही स्नान और भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जुटे लोग शाही स्नान में शामिल हुए ।

साईं की प्रतिमा पर पूजा अर्चना के साथ ही साथ प्रसाद स्वरूप भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी से जुड़े रूपेश कुमार राजू एवं भागवत कथा वाचक अमरनाथ सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। रात्रि में टी सीरिज के कलाकार सुनील कुमार के द्वारा जागरण का आयोजन किया गया है।

DSKSITI - Large

मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित

साईं महोत्सव के अंतिम दिन मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में आयुर्वेदिक विभाग से जुड़े अन्य लोग भी शामिल हुए जिनके द्वारा मरीजों का इलाज किया गया और समुचित दवाई भी उपलब्ध करवाई गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From