• Tuesday, 10 February 2026
शेखपुरा के नए थानाध्यक्ष बने चंदन कुमार

शेखपुरा के नए थानाध्यक्ष बने चंदन कुमार

Vikas

शेखपुरा

चंदन कुमार को शेखपुरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि शेखपुरा के निवर्तमान थानाध्यक्ष अरुण कुमार का पटना स्थानांतरण हो जाने से यह पद खाली था इसी को देखते हुए बरबीघा थाना अध्यक्ष को शेखपुरा थाना अध्यक्ष बनाते हुए स्थानांतरित कर दिया गया है।

शेखपुरा के थानाध्यक्ष चंदन कुमार को बनाए जाने के बाद तात्कालिक रूप से बरबीघा प्रभारी थाना अध्यक्ष के द्वारा संचालित किया जाएगा।

बता दें कि बरबीघा थानाध्यक्ष रहते हुए चंदन कुमार के द्वारा कई कांडों का उद्भेदन भी किया गया था जिसमें शेखपुरा नगर के मेहूस मोड़ पर एक कूरियर कंपनी के मैनेजर की हत्या कर लूट कांड को अंजाम देने सहित डकैती और बाइक लूट के मामले शामिल हैं।

7

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी और आम नागरिकों की सुविधा और पीपल फ्रेंडली पुलिसिंग को लेकर वह हमेशा से जाने जाते हैं और इसी बिंदु पर काम किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From