• Saturday, 07 November 2026
सेवा और अनुशासन के संकल्प के साथ मना स्काउट-गाइड का 77वां स्थापना दिवस

सेवा और अनुशासन के संकल्प के साथ मना स्काउट-गाइड का 77वां स्थापना दिवस

Vikas

सेवा और अनुशासन के संकल्प के साथ मना स्काउट-गाइड का 77वां स्थापना दिवस

 शेखपुरा:

सेवा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ शनिवार को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का 77वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में आयोजित समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों कैडेटों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट बेडन पावेल और लेडी ओलेव बेडन पावेल को श्रद्धांजलि दी गई।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सचिव पवन कुमार सिंह और जिला संगठन आयुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का माध्यम है। इसके जरिए युवाओं को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और सामुदायिक सेवा का प्रशिक्षण मिलता है। गाइड कैडेटों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सदस्यों को स्थापना दिवस का विशेष स्टीकर लगाकर सम्मानित किया गया।

 

समारोह के बाद कैडेटों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला सभापति डॉ. तनवीर आलम से मुलाकात की। उन्होंने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार और संगठन को स्थायी कार्यालय उपलब्ध कराने की दिशा में पहल का भरोसा दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने भी संगठन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

 

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मनीष कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रोवर लीडर मुरारी कुमार ने किया। आयोजन में भारती कुमारी, रेखा कुमारी और ज्ञान कुमार सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

DSKSITI - Large

 

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like