क्या फेसबुक मनोरोगी बना रहा..सोचिए
क्या फेसबुक मनोरोगी बना रहा..सोचिए..
सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर असामान्य व्यवहार सर्वाधिक चिंता का कारण है। इसे अवसाद, मनोरोग भी कहा जा रहा।
मनोवैज्ञानिक इसको नकारात्मक सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहना मुख्य कारक मानते हैं ।
इसके लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। दोष सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ही है। उसे इसी तरह लोगों को मनोरोगी बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। तभी कंपनी का मालिक दुनिया का सबसे अमीर हो गया।
इसके लिए करोड़ों पैकेज वाले कंप्यूटर इंजीनियर को इसी काम में लगाया गया है । एल्गोरिथम को इसी हिसाब से तैयार किया गया है।
डोपामिन का खेल समझ कर अपने ही जहर से आदमी को मारने की पूरी योजना है।
इस सबसे मैं अपने आप को अलग नहीं कर रहा । कोई इससे बच नहीं सकता। जैसे अभी जंतर मंतर पर हजारों मनोरोगी बच्चे दिखाई दिए। मैं उनको जोंबी भी कहता हूं। पटना में एक 10 साल का बच्चा ऐसा मनोरोगी दिखा और वह वायरल हो गया।
तो क्या इसके प्रभाव से कोई नहीं बच सकता ?
हां, कोई नहीं बच सकता है? आप कुछ दिनों के लिए स्मार्ट मोबाइल को छोड़कर देखिए। आपको अपने मनोरोगी होने का अनुमान हो जाएगा । हजार तर्क मन में आएंगे। फिर , मोबाइल उपयोग करने लगेंगे..!
हां, इसे नियोजित, नियंत्रित किया जा सकता है। तो कुछ अवसाद कम होगा।
अभी तो इतने अवसादी फेसबुक पर हैं कि आश्चर्य होता है। कब कोई क्या लिख, बोल देगा, कहना मुश्किल है।
कुछ अवसादी तो दिन-रात कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं।
तो नियोजित, नियंत्रित करने के लिए साहस करके अपने मोबाइल से फेसबुक ऐप को डिलीट कर दीजिए।
दिन में एक घंटा निर्धारित करिए । उस एक घंटा के लिए फेसबुक ऐप को डाउनलोड करिए। यह मात्र कुछ सेकंड का काम है। और उपयोग करने के बाद फिर उसे डिलीट कर दीजिए।
यह अजमाया हुआ नुस्खा है, आजमाकर देखिए...कुछ लाभ अवश्य मिलेगा...
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!