शेखपुरा: चांदनी चौक पर गैंगवॉर में चाकू बाजी, दो युवक जख्मी
शेखपुरा: चांदनी चौक पर गैंगवॉर में चाकू बाजी, दो युवक जख्मी
शेखपुरा
शेखपुरा में इन दोनों गैंगवॉर को लेकर जबरदस्त झड़प और चाकू बाजी हो रही है । किशोर और युवकों के दो गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर यह चाकू बाजी जिले के सबसे प्रमुख व्यावसायिक स्थल चांदनी चौक पर हुआ है।
बुधवार को इस चाकू बाजी में नगर परिषद के वार्ड पार्षद शाहबाज खान के पुत्र आयान और मेहुस मोड़ निवासी प्रेम कुमार दाढ़ी उर्फ मारी को चाकू लगी है ।
दोनों घायल हुए हैं लेकिन प्रेम कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों के गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर चाकू बाजी की घटना हुई है। पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने बताया कि प्रेम कुमार पिछले सप्ताह ही जेल से जमानत पर छुटकारा आया था ।
जमालपुर निवासी सोनू कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि सोनू गिरोह के सदस्यों के साथ आयान गिरोह के सदस्यों ने मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए फिर चांदनी चौक पर मारपीट की घटना सरेआम हो गई।
वहीं इसमें घायल मारी को पावापुरी रेफर किया गया है। जिसमें उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उधर, नगर के सामाजिक लोगों ने गिरोहों के बढ़ते बर्चस्व को लेकर चिंता जाहिर की है और पुलिस पर शिथिलता का भी आरोप लगाया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!