• Thursday, 12 February 2026
VIP स्कूल में बच्चों ने की माता शारदे की पूजा अर्चना

VIP स्कूल में बच्चों ने की माता शारदे की पूजा अर्चना

Vikas

बरबीघा

प्रतिष्ठित विकास इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्कूल में बच्चों के द्वारा माता शारदे की पूजा अर्चना की गई। इस समारोह में बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी की और सरस्वती पूजन उत्सव के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर स्कूल के निदेशक विपिन कुमार, रंजीत कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

विपिन कुमार ने बच्चों को अध्यात्म की सीख देते हुए कहा कि योग और अध्यात्म भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरस्वती पूजन भी उसी का एक अंग है। हमें मानसिक रूप से आध्यात्मिक होना बहुत ही जरूरी है ना कि बाहरी दिखावे के लिए आध्यात्मिक का आडंबर किया जाना। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग और ध्यान को अपने जीवन में उतारकर बच्चे अपने कठिन परिस्थिति का भी मुकाबला साता पूर्वक कर सकते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From