• Friday, 13 February 2026
लाइसेंसी हथियारों का हो रहा है सत्यापन, लापरवाही से होगी परेशानी

लाइसेंसी हथियारों का हो रहा है सत्यापन, लापरवाही से होगी परेशानी

Vikas
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में 27 मार्च तक सभी लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन का कार्य जिले के सभी प्रमुख थाना में किया जा रहा है। इसके लिए प्रखंड स्तरीय अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी गई है और पुलिस की मदद से वेरिफिकेशन का काम हो रहा है।
  टाउन थाना में भी बुधवार को बड़ी संख्या में लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन लोगों ने कराया। बरबीघा में भी सत्यापन का कार्य किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक लाइसेंसी हथियार के सत्यापन का कार्य हो रहा है। पंचायत चुनाव को देखते हुए लाइसेंसी हथियार और कारतूस का सत्यापन किया जा रहा है। सभी थाना में इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हथियारों का सत्यापन नहीं कराने पर लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From