• Wednesday, 11 February 2026
गुरुकुल पद्धति पे आधारित स्कूल में नामांकन के लिए उमड़ी भीड़

गुरुकुल पद्धति पे आधारित स्कूल में नामांकन के लिए उमड़ी भीड़

Vikas

बरबीघा

गुरुकुल पद्धति पर आधारित बरबीघा के प्रतिष्ठित विद्यालय आदर्श विद्या भारती में वर्ग पंचम में नामांकन के लिए 9 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई l पंचम वर्ग में नामांकन के लिए 313 प्रतिभागी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए l इस प्रवेश परीक्षा का परीक्षा फल 12 जनवरी को प्रकाशित किया जाएगा l मेघा सूची में स्थान बनाने वाले प्रतिभागियों का नामांकन 16 और 17 जनवरी को लिया जाएगा l

इस प्रवेश परीक्षा में बिहार, झारखंड ,पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागी परीक्षा में शामिल हुए l यह विद्यालय स्थापना काल के समय से ही देश के प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल के प्रवेश परीक्षा में सफलता के लिए विख्यात है l इस वर्ष भी रामकृष्ण मिशन देवघर में 25 रामकृष्ण मिशन पुरुलिया में 15 तथा रामकृष्ण मिशन नरेंद्रपुर में 10 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया l प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले प्रतिभागी और उनके अभिभावक यहां की सिस्टम से काफी उत्साहित थे l

सभी लोग आदर्श विद्या भारती में नामांकन के लिए बहुत ही उत्सुक दिखे l शिक्षकों की निगरानी में तथा प्राचार्य की देखरेख मैं अच्छे ढंग से परीक्षा आयोजित की गई l इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे और उन्होंने वीक्षण कार्य में गौरवपूर्ण ढंग से वीक्षक की भूमिका निभाईl

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From