• Tuesday, 10 February 2026
बिजली को लेकर त्राहिमाम: रात भर काम करते रहे बिजली कर्मी

बिजली को लेकर त्राहिमाम: रात भर काम करते रहे बिजली कर्मी

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में रविवार को बिजली के लिए त्राहिमाम रहा। जहां 10:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक विधिवत रूप सूचना दी गई थी वही बिजली सुधारने के क्रम में फॉल्ट नहीं पकड़ आने से रात भर बरबीघा नगर की बिजली बाधित रही। हालांकि इसमें बिजली विभाग के ठेकेदार की मनमानी से भी परेशानी उत्पन्न होने की बात कही जा रही है।

DSKSITI - Large

हालांकि तोय ग्रामीण फीडर की बिजली 8:00 बजे के बाद बहाल कर दी गई थी। परंतु शहरी क्षेत्र का फॉल्ट जबरदस्त हो जाने की वजह से उसे नहीं सुधारा जा सका।

बताया जाता है कि बिजली विभाग के कनीय अभियंता और मिस्त्री रात भर इसको सुधारने में लगे रहे परंतु बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। बिजली देने के 10 मिनट बाद ही बिजली चली जा रही थी। जिससे लोगों में काफी परेशानी है। उधर सहायक अभियंता अभिषेक राज ने बताया कि बरबीघा की बिजली स्थाई रूप से सुधारने के लिए उचित क्षमता का तार लगाने का काम किया जा रहा है जिसके वजह से थोड़ी परेशानी हो रही है। दो-तीन दिनों में स्थाई रूप से इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From