• Wednesday, 11 March 2026
Madhepura: नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म

Madhepura: नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म

Vikas

Madhepura: नॉर्मल डिलीवरी से महिला ने 3 बच्चों को दिया जन्म

मधेपुरा

 बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज में एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। बच्चों में एक पुत्र और दो पुत्री है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। नॉर्मल डिलीवरी से 3 बच्चों को जन्म देने की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इसको लेकर लोग अस्पताल में भी पहुंचकर बच्चे को देखने के लिए जुट रहे हैं।

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि मुरलीगंज स्वास्थ्य उप केंद्र में सुनीता देवी नामक एक महिला डिलीवरी के लिए भर्ती की गई जिसके बाद नार्मल डिलीवरी के माध्यम से महिला का प्रसव कराया गया डिलीवरी होने के बाद तीन बच्चों को महिला ने जन्म दिया जिसमें एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि मुरलीगंज प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत दीपक कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने 3 बच्चों को जन्म दिया है।

जानकारी के अनुसार मुरलीगंज प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत निवासी दीपक कुमार की पत्नी सुनीता बीते दिन प्रसव पीड़ा से गुजर रही थी जिसके बाद परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य मुरलीगंज में भर्ती कराया गया। भर्ती के बाद प्रसव में काफी देरी थी । 

DSKSITI - Large

स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से एक महिला को भर्ती कराया गया हालांकि महिला के डिलीवरी में अभी काफी समय बचा हुआ था लेकिन डिलीवरी का दर्द होने की वजह से जब महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो नॉर्मल डिलीवरी कराई गई जिसमें 3 बच्चों को उसने जन्म दिया । सभी बच्चे के स्वस्थ होने पर स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी देखी गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like