• Wednesday, 11 March 2026
अपना बैंक खाता सावधानी से रखें, नहीं तो हो सकती है जेल: शेखपुरा में एक गिरफ्तार

अपना बैंक खाता सावधानी से रखें, नहीं तो हो सकती है जेल: शेखपुरा में एक गिरफ्तार

Vikas

अपना बैंक खाता सावधानी से रखें, नहीं तो हो सकती है जेल: शेखपुरा में म्यूल अकाउंट मामले में एक गिरफ्तार

 

शेखपुरा:

ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में शेखपुरा साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में पता चला कि इंडियन बैंक के एक खाते का उपयोग म्यूल अकाउंट (Mule Account) के रूप में किया जा रहा था।

 

साइबर थाना को मिली सूचना के आधार पर खाता संख्या 8101775125 की जांच की गई। जांच में सामने आया कि 6 अगस्त 2025 से 17 दिसंबर 2025 के बीच इस खाते में कुल 8,62,006 रुपये जमा किए गए, जिनमें से लगभग 8,24,472 रुपये विभिन्न माध्यमों से निकाल लिए गए।

 

वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण से पता चला कि खाते में ऑनलाइन माध्यम से पैसा जमा होते ही एटीएम के जरिए अलग-अलग स्थानों, विशेषकर झारखंड के क्षेत्रों से नकद निकासी की जा रही थी। एनसीआरपी पोर्टल पर इस खाते से जुड़ी 11 शिकायतें पश्चिम बंगाल, बिहार, पंजाब और उत्तर प्रदेश से दर्ज पाई गईं, जो सभी ऑनलाइन धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

 

जांच के दौरान पुलिस ने खाता धारक कुंदन कुमार (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी फुलचौर, थाना महुली, जिला शेखपुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने परिचित पताशी यादव (निवासी रामगढ़, झारखंड) को बैंक खाता, पासबुक, एटीएम कार्ड और संबंधित सिम उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे कमीशन मिलता था।

DSKSITI - Large

 

पुलिस ने कुंदन कुमार को 7 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में शेखपुरा साइबर थाना में  प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील:

साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड किसी अन्य व्यक्ति को न दें। ऐसा करने पर वे भी कानूनी कार्रवाई और जेल के भागीदार बन सकते हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like