• Tuesday, 10 February 2026
नाराज स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगाकर कर रहे विरोध

नाराज स्वास्थ्य कर्मी काला बिल्ला लगाकर कर रहे विरोध

Vikas

शेखपुरा

सदर अस्पताल में 2 दिन पूर्व एक युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट किए जाने पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपद्रवियों पर कोई कार्यवाही नहीं करने को लेकर स्वास्थ्य कर्मी नाराज हैं और काला बिल्ला लगाकर सोमवार को काम कर रहे हैं।

स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि मारपीट किए जाने के मामले में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई ठोस कहा पहल नहीं किया गया और हम लोगों को काम पर बुला लिया गया परंतु इसमें उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं होने से उन लोगों में नाराजगी है।

इसलिए विरोध करने के लिए काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। बता दें कि सुबह में टहलने के दौरान बेहोश होकर गिरे एक युवक को जब अस्पताल लाया गया तो उसे मृत घोषित चिकित्सकों ने कर दिया। जिससे नाराज परिजनों ने एंबुलेंस चालक और एक कर्मी मनोज कुमार के साथ मारपीट की थी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From