• Monday, 13 July 2026
डॉक्टर डे पर रक्तदान किया, साथ ही डॉक्टर को किया गया सम्मानित 

डॉक्टर डे पर रक्तदान किया, साथ ही डॉक्टर को किया गया सम्मानित 

Vikas

डॉक्टर डे पर रक्तदान किया साथ ही डॉक्टर को किया गया सम्मानित

शेखपुरा
शेखपुरा में डॉक्टर्स डे के अवसर पर रक्तदान किया गया। रक्तदान में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। इसमें डॉक्टर्स और युवा शामिल हुए। रोटरी क्लब से जुड़े लोगों ने रक्तदान किया गया। जबकि डॉक्टरों के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। रोटरी क्लब शेखपुरा सेंट्रल की ओर से रक्तदान शिविर और डॉक्टर सम्मान शिविर का आयोजन किया। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि रोटरी क्लब के सदस्य सचिन शेरगिल, डॉक्टर आनंद जयकिशन, अविश कुमार, सचिन कुमार गुड्डू, दीपक कुमार समेत कई लोगों ने रक्तदान किया ।
 सदर अस्पताल के रक्त कोष कक्ष में सभी ने रक्तदान किया । मौके पर रक्तदान से जुड़ी जानकारी भी एक दूसरे से साझा की गई। मौके पर रोटरी क्लब के इनरव्हील संगठन के द्वारा जिले के प्रसिद्ध चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । केक काटकर डॉक्टर्स डे को मनाया गया। डॉक्टर्स डे पर पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर कृष्ण मुरारी ने समारोह को संबोधित करते हुए चिकित्सकों को जन सेवा करने वाला बताया। कहा कि चिकित्सकों का कार्य आज भी  समाज के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण है। इस मौके पर सीएस डा पृथवीराज, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। मौके पर डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह, , राम शंभू प्रसाद मंडल,   डॉ विनय कुमार, डॉक्टर संगीता कुमारी, संजीव कुमार,  ज्योतिष कुमार इनरव्हील के अध्यक्ष मंजू कुमारी, उपाध्यक्ष जुली कुमारी, राखी   इत्यादि मौजूद थी ।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From