• Wednesday, 05 August 2026
व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस टीम पर हमला

व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस टीम पर हमला

Vikas

व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस टीम पर हमला

शेखपुरा। 

शेखपुरा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप हैक कर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के बाजितपुर और अस्थवां गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा साइबर अपराध में संलिप्त चार विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान ग्रामीणों और आरोपियों की ओर से पुलिस टीम का विरोध किया गया और हमला भी किया गया। इस हमले में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाते हुए अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा एएसपी डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में साइबर डीएसपी, तकनीकी शाखा और शेखोपुरसराय थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर बैंक अधिकारी, पुलिसकर्मी, प्ले-स्टोर कर्मचारी या अन्य पदों का झांसा देकर मोबाइल नंबर, ओटीपी और अन्य जानकारी हासिल करते थे। फिर पीड़ितों का व्हाट्सएप हैक कर उनके परिचितों से पैसे मांगकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन से साइबर ठगी से जुड़े कई डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। इनमें फर्जी प्रोफाइल, व्हाट्सएप चैट, फोटो, वीडियो, फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री शामिल है। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी इनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज मिली हैं।

इस संबंध में शेखोपुरसराय थाना में कांड संख्या 127/26 एवं 128/26 दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

DSKSITI - Large

शेखपुरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर नौकरी, अधिक कमाई, पार्ट-टाइम जॉब अथवा अन्य आकर्षक प्रस्तावों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल या निकटतम थाना को दें।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From