• Wednesday, 11 February 2026
अभी-अभी: तेज रफ्तार पल्सर से युवक का हो गया है गंभीर एक्सीडेंट

अभी-अभी: तेज रफ्तार पल्सर से युवक का हो गया है गंभीर एक्सीडेंट

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कमासी मोड़ के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक के एक्सीडेंट होने से शिक्षिका पुत्र युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। यह एक्सीडेंट अहले सुबह हुआ है । इसकी जानकारी पुलिस को आरएसएस के शाखा विस्तारक के द्वारा शाखा लगाने के लिए जाने के क्रम में घायल युवक को देखे जाने पर दी गई ।

DSKSITI - Large

पुलिस के द्वारा युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से युवक को तत्काल पटना रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति बेहद गंभीर है और सर में चोट होने से स्थिति नाजुक बनी हुई है। युवक की पहचान गौरव कुमार के रूप में की गई है। युवक की माता सुनीता कुमारी शिक्षिका हैं और युवक पांची गांव का निवासी है। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव में युवक पूर्व मुखिया मुन्ना कुमार का भांजा बताया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From