• Tuesday, 10 November 2026
जमीन विवाद में घेर कर पिटाई, गोली लगने का दावा, मगर

जमीन विवाद में घेर कर पिटाई, गोली लगने का दावा, मगर

Vikas

जमीन विवाद में घेर कर पिटाई, गोली लगने का दावा, मगर 

बरबीघा 

बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर से माहौल गर्म हो गया और एक व्यक्ति को घेरकर जमकर  पिटाई की गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ।

 

 उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज किया जा रहा है । उधर, घायल व्यक्ति के द्वारा गोली लगने का दावा किया जा रहा है परंतु स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय पुलिस में गोली लगने के दावे का खंडन किया है जबकि डॉक्टर ने भी बताया की गोली लगने के कोई निशान नहीं मिले हैं। 

 

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि शिवाली यादव के साथ  सुबह-सुबह में मारपीट की गई है। पीड़ित के द्वारा मारपीट का आरोप संजीत यादव और परिवार के लोगों पर लगाया गया है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया की लाठी डंडे से मारपीट किया गया है। उधर, अस्पताल में घायल के द्वारा गोली लगने का भी दावा किया गया परंतु इस संबंध में जयरामपुर SHO ने बताया की गोली चलने की बात कहीं से सामने नहीं आई है, ना ही इसका कोई साक्ष्य मिला है। उधर, इस संबंध में घायल का इलाज कर रहे चिकित्सक ने भी गोली के निशान नहीं मिलने का दावा किया और बताया कि xray में कहीं गोली लगने की बात नहीं है और गोली लगने का जख्म भी नहीं मिला है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like