बच्चा चोरी के अफवाह में विक्षिप्त महिला की पिटाई, पुलिस ने किया सावधान
बच्चा चोरी के अफवाह में विक्षिप्त महिला की पिटाई, पुलिस ने किया सावधान
शेखपुरा
बच्चा चोरी होने का अफवाह एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। बच्चा चोरी के इसी अफवाह की वजह से अब अर्ध विक्षिप्त या विक्षिप्त महिला , पुरुष की जान पर बन आई है। ऐसे ही एक मामले में शेखपुरा नगर परिषद के कमासी में एक अर्ध विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर बताकर गांव के लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई कर दी।
बच्चा चोरी के अफवाह की वजह से विक्षिप्त महिला जहां कुछ अपनी सफाई नहीं दे पाती है वही गांव के लोग उसे पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर देते हैं।
इसी मामले में अर्ध विक्षिप्त महिला को गांव के लोगों ने पहले पकड़ कर पिटाई किया फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस ने सतर्कता करते हुए महिला की जान बचाई।
इस मामले में बयान देते हुए टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्चा चोरी होने का अफवाह नहीं फैलाना चाहिए। इस वजह से किसी की जान जा सकती है। जान जाने का खतरा बना रहता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!