• Thursday, 30 April 2026
VIDEO: गैर मजरूआ जमीन पर कब्ज को लेकर बवाल, पुलिस से भी नोक झोंक, गोलीबारी

VIDEO: गैर मजरूआ जमीन पर कब्ज को लेकर बवाल, पुलिस से भी नोक झोंक, गोलीबारी

Vikas

गैर मजरूआ जमीन पर कब्ज को लेकर बवाल, पुलिस से भी नोक झोंक, गोलीबारी 

 
बरबीघा, शेखपुरा:
 
शहरों में जमीन के बढ़ते कीमत और उसके कब्जे को लेकर बवाल लगातार होता रहा है। इसी में एक गैर मजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा बवाल गुरुवार की रात्रि में हो गया। बरबीघा नगर क्षेत्र के मिशन ओपी अंतर्गत मोहल्लापर मोहल्ले में यह बवाल हुआ । इसमें पुलिस से भी नोक झोंक हुई। बदमाशों के द्वारा गोलीबारी भी की गई पुलिस ने इसमें एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बाहर से बुलाए गए उपद्रवी भी गिरफ्तार किए गए हैं।

मोहल्ला के लोगों के द्वारा एक ध्वज लगा दिया

 
मिली जानकारी में बताया गया कि मोहल्लापर मोहल्ले में रतन शर्मा नामक सेवानिवृत शिक्षक के घर के आगे एक कथित गैर मजरूआ जमीन पर मोहल्ला के लोगों के द्वारा एक ध्वज लगा दिया गया है जिसे धार्मिक स्थल बनाने की रणनीति के तहत ऐसा किया जाना बताया गया है। उधर, रतन शर्मा के द्वारा इस जमीन को अपना बताकर लगातार विरोध किया जाता रहा है।
 
इसी को लेकर मोहल्ला के लोगों से विवाद चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार की रात्रि में बाहर से आए लोगों के द्वारा इस जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद किया गया। मोहल्ला के लोग और रतन शर्मा के लोगों के बीच जमकर बवाल हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब उपद्रवियों ने और हंगामा किया। जिसके बाद और अधिक संख्या में पुलिस बल बुलाकर पुलिस ने कार्रवाई की और सभी को खरेदा।

एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया 

इस मामले में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का काम किया। इस दौरान कई लोग पुलिस से भी उलझने लगे। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाकर एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा केस कर सभी को जेल भेज दिया गया।  गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहित कुमार, राकेश कुमार, हरेराम कुमार, आशुतोष कुमार, मुकेश सिंह, जितेंद्र कुमार, सुजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, विक्रम कुमार, राजवीर कुमार, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, गोविंद कुमार तथा अन्य लोग शामिल हैं।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From