• Monday, 30 June 2025
पहाड़ी ढलान सड़क पर ट्रक का ब्रेक हुआ फेल कई वाहन आए चपेट में, मच गया हड़कंप

पहाड़ी ढलान सड़क पर ट्रक का ब्रेक हुआ फेल कई वाहन आए चपेट में, मच गया हड़कंप

stmarysbarbigha.edu.in/

पहाड़ी ढलान सड़क पर ट्रक का ब्रेक हुआ फेल कई वाहन आए चपेट में, मच गया हड़कंप 

 
शेखपुरा
 
शेखपुरा गिरीहिंडा और बायपास रोड के बीच बुधौली मोड़ के पास पहाड़ी ढलान सड़क पर लगातार बड़ी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी एक बड़ी घटना गुरुवार की रात्रि में हुई। एक बड़े ट्रक का ब्रेक अचानक से ढलान पर फेल हो गया। ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद एक स्कॉर्पियो और एक बाइक इसकी पूरी तरह से चपेट में आ गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
DSKSITI - Large

बाइक सवार को हल्की चोट लगी। स्कॉर्पियो पर सवार लोग बाल-बाल बचे। स्कॉर्पियो के चपेट में आने से ट्रक रुक गया और  बड़ी घटना होने से बच गया।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहाड़ी ढलान पर   जाम लगा हुआ था फिर अचानक एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद उसने स्कॉर्पियो को टक्कर मारी। स्कॉर्पियो के बाद एक बाइक को भी अपनी चपेट में लिया। बाइक सवार स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने कूद कर अपनी जान बचाई। स्कॉर्पियो चकनाचूर हो गया। बाद में शेखपुरा नगर के पुलिस ने मोर्चा संभाला और ट्रक को अपने कब्जे में लिया । जबकि जाम रास्ता को खाली कराया गया।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like