• Wednesday, 11 February 2026
सरकार ने दिए मुफ्त अनाज वितरण के आदेश तो डीलर चले गए हड़ताल पर

सरकार ने दिए मुफ्त अनाज वितरण के आदेश तो डीलर चले गए हड़ताल पर

Vikas

सरकार ने दिए मुफ्त अनाज वितरण के आदेश तो डीलर चले गए हड़ताल पर

शेखपुरा

शेखपुरा में डीलर एसोसिएशन के द्वारा हड़ताल कर दिया गया है। राज्य संगठन के निर्देश पर किया गया है। कोविड-19 महामारी में जहां इस महीने मुफ्त में सरकार के द्वारा अनाज वितरित करने का आदेश दिया गया था वही लॉकडाउन की समस्या को देखते हुए मुफ्त में अनाज मिलने से गरीब लोगों को राहत होती परंतु डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश भर के डीलर हड़ताल पर चले गए हैं।

जिला में भी इसका असर दिखाई दिया और डीलर के द्वारा अनाज का उठाव और वितरण नहीं किया जा रहा है। इस वजह से गरीबों को राशन नहीं मिल रहा है। डीलर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने बताया कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए डीलरों के लिए कई तरह की सुविधाओं की मांग को लेकर हड़ताल किया गया है जिसमें इंसुरेंस की सुविधा सहित अन्य मांगे शामिल है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From