• Tuesday, 10 February 2026
लोजपा के द्वारा गांव-गांव किया जा रहा है सैनिटाइजर का छिड़काव

लोजपा के द्वारा गांव-गांव किया जा रहा है सैनिटाइजर का छिड़काव

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में लोजपा नवादा से लोकसभा सांसद चंदन कुमार की पहल पर लोजपा नेता मधुकर कुमार के द्वारा गांव-गांव सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए सैनिटाइजर मशीन का उपयोग करते हुए गांव-गांव इस अभियान को चलाया जा रहा है।

मंगलवार को यह अभियान जिले के हथियावां गांव में चलाया गया। जहां गली गली सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया कि। छिड़काव करने के क्रम में गांव के मंदिर, स्कूल लेकर गलियों तक में छिड़काव किया गया।

DSKSITI - Large

इससे पिजरी, बरबीघा नगर परिषद के कई मुहल्ले सहित अन्य गांवों में भी छिड़काव हो किया गया।

सर्वा गांव में रंजीत कुमार के नेतृत्व में भी छिड़काव का अभियान चलाया गया। मधुकर कुमार ने कहा कि चंदन के पहल पर इस को चलाया जा रहा है।

वहीं भाजपा आईटी सेल के संयोजक रहे गौरव कुमार ने बताया कि सांसद चंदन कुमार का यह पहल बहुत ही सराहनीय है। उनके गांव में गली-गली छिड़काव करने से लोगों ने राहत की सांस ली है मौके पर प्रेम रंजन, भोपाल कुमार, प्रफुल राज, विपुल कुमार एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From