• Tuesday, 07 July 2026
बरबीघा में नींबू विक्रेता के नग्न धारंग मिली लाश, क्या है मामला

बरबीघा में नींबू विक्रेता के नग्न धारंग मिली लाश, क्या है मामला

Vikas

बरबीघा में नींबू विक्रेता के नग्न धारंग मिली लाश, क्या है मामला 

बरबीघा, शेखपुरा 

शेखपुरा जिले में लगातार दूसरे दिन भी एक व्यक्ति की लाश मिलने से फिर सनसनी फैल गई है। लाश मिलने की यह घटना बरबीघा रेलवे स्टेशन के आसपास का है। सोमवार को भी शेखपुरा में एक इंजीनियरिंग के छात्र हेमराज की लाश मिली थी।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि मंगलवार की सुबह में कुछ लोगों ने एक लाश को देखा ।

लाश के बदन पर कोई भी कपड़े नहीं था। उसके शरीर पर चोट के भी निशान है।

 बाद में इसकी कुछ सूचना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों से बरबीघा के थाना चौक (लाला बाबू) चौक के पास नींबू भेजते हुए देखे जाने की बात कही है और कहा जा रहा है कि यह बिहार शरीफ का निवासी है।

 मृतक व्यक्ति की पूरी तरह से पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। बरबीघा के थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। उसकी पहचान की जा रही है।

 

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From