• Tuesday, 10 February 2026
राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण

राज्य सरकार के निर्देश पर सभी सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण

Vikas

शेखपुरा

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी अस्पतालों का निरीक्षण शुक्रवार को पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में गड़बड़ी सामने आने की बात भी बताई जा रही है।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि सदर अस्पताल का निरीक्षण डीडीसी सत्येंद्र सिंह के द्वारा किया गया जबकि गिरहिंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एसडीएम राकेश कुमार के द्वारा किया गया ।

इसी तरह बरबीघा रेफरल अस्पताल सहित जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण विभिन्न पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। निरीक्षण को लेकर डीएम के द्वारा टीम का गठन किया गया था। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के उपरांत डीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी और यह जांच रिपोर्ट बिहार सरकार के स्वास्थ्य सचिव को भेजा जाएगा।

हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के लिए डीडीसी सत्येंद्र सिंह से मोबाइल पर संपर्क किए जाने पर लगातार उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया गया जिसकी वजह से अन्य जानकारी नहीं मिल सकी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From