• Wednesday, 11 February 2026
इस गांव से फिर भारी मात्रा में विदेशी शराब और वीयर बरामद

इस गांव से फिर भारी मात्रा में विदेशी शराब और वीयर बरामद

Vikas

बरबीघा

गुरुवार की सुबह बरबीघा के माउर गांव से फिर भारी मात्रा में विदेशी शराब और वीयर बरामद की गई। बताया जाता है कि पड़ोसी युवक के द्वारा ही पुलिस को इसकी सूचना देकर शराब पकड़ी गई है।

पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम के संयुक्त छापेमारी में यह शराब बरामद की गई । इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरामद शराब की गिनती की जा रही है । अनुमान के अनुसार 50 कार्टन शराब होने की बात कही जा रही है। हालांकि विभागीय सूत्रों के द्वारा इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा रही ।

पूर्व में भी इस घर से शराब बरामद की गई थी। बताया जाता है कि शराब तस्कर पीयूष कुमार के घर से यह शराब बरामद की गई है। प्रशासन के द्वारा इस घर को पहले ही शराब बरामद मामले में सील कर दिया गया था बावजूद सील तोड़कर शराब रखी जाती थी।

हालांकि पीयूष कुमार अभी पिछले कई दिनों से जेल में बंद बताया जा रहा है और उसके घर में परिवार के कोई अन्य सदस्य भी नहीं रहते ।

DSKSITI - Large

पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि शराब कारोबारी की पहचान कर ली गई है और शराब बरामदगी के बाद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

बता दें कि यहां से लगातार शराब बरामद होने के बावजूद शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From