• Sunday, 03 August 2025
शेखपुरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रालोमो की अनोखी पहल, पहाड़ पर 2000 से अधिक बीज बॉल्स का छिड़काव और पौधारोपण

शेखपुरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रालोमो की अनोखी पहल, पहाड़ पर 2000 से अधिक बीज बॉल्स का छिड़काव और पौधारोपण

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रालोमो की अनोखी पहल, पहाड़ पर 2000 से अधिक बीज बॉल्स का छिड़काव और पौधारोपण

शेखपुरा:
पर्यावरण संरक्षण को लेकर राष्‍ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की ओर से शेखपुरा जिले में एक सराहनीय पहल की गई। रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र नाथ पटेल के नेतृत्व में जिले के एक प्रमुख पहाड़ पर वृक्षारोपण और बीज बॉल्स छिड़काव अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। अभियान के दौरान पूरे पहाड़ क्षेत्र में घूम-घूम कर 2000 से अधिक सीड बॉल्स (बीज युक्त गोले) डाले गए, जिससे भविष्य में हरियाली का विस्तार हो सके।

कार्यक्रम के समापन पर जीतेन्द्र नाथ पटेल और पार्टी के जिला अध्यक्ष पप्पू राज मंडल ने मिलकर पीपल का पौधा रोपा, जो इस अभियान का प्रतीकात्मक और प्रेरणादायक क्षण बना।

प्रेस वार्ता में जीतेन्द्र नाथ पटेल ने बताया कि भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 में प्रकाशित IFS रिपोर्ट के अनुसार, शेखपुरा जिला बिहार का वनावरण के क्षेत्र में सबसे पिछड़ा जिला है। इसी रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पार्टी की बैठक में यह संकल्प लिया कि उनकी पार्टी जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में पौधारोपण और बीज छिड़काव कर हरियाली को बढ़ावा देगी।

उन्होंने पेड़ों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि "आज जो पौधे हम लगा रहे हैं, उसका लाभ हमारी आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।" साथ ही उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल नेताओं में: प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजेश रंजन उर्फ गुरु मुखिया, प्रमोद यादव, गोरेलाल कुशवाहा, विनोद महतो, बिपिन चौरसिया, प्रेम गुप्ता, रामप्रसाद दास, सत्येंद्र नारायण सिंह, सुनील रजक, अमीर राज मंडल, अफसर खान और पिंटू कुमार का नाम उल्लेखनीय रहा।

DSKSITI - Large

यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक संदेश देता है, बल्कि समाज को प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like