• Thursday, 12 February 2026
इस गांव में है बड़े नेता फिर भी है यह हाल

इस गांव में है बड़े नेता फिर भी है यह हाल

Vikas

शेखपुरा

सदर प्रखंड का यह गांव है। इस गांव में बड़े नेता हैं फिर भी गांव की तस्वीर से आप सब समझ सकते हैं कि क्या हाल हैं ।

दरअसल यह गांव औधे फरीदपुर के पास दुल्लापुर गांव हैं । गांव में जाने की सड़क जर्जर है। वही गांव के अंदर गलियों पर, मुख्य सड़क पर नालियों के गिरने से स्थिति खराब है।न सड़क का निर्माण हो रहा है। न नाली का निर्माण हो रहा है। नाली गली योजना धरातल पर नहीं उतर रही।

इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। ग्रामीण बताते हैं कि गांव के जिला परिषद सदस्य हैं परंतु उनके द्वारा कोई खास पहल नहीं किया जा रहा।

बता दें कि जिला परिषद सदस्य रुदल पासवान इसी गांव के निवासी हैं और वे जिला परिषद में अच्छी पकड़ रखते हैं। लोग नाराज हैं। रुदल पासवान कहते हैं कि गांव की सड़कों को बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। शीघ्र ही गांव की ठीक-ठाक कर दिया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

u 4

Comment / Reply From