• Wednesday, 11 February 2026
बिजली के लिए त्राहिमाम, जगह-जगह रोड जाम

बिजली के लिए त्राहिमाम, जगह-जगह रोड जाम

Vikas

बिजली के लिए त्राहिमाम, जगह-जगह रोड जाम

शेखपुरा

शेखपुरा में बिजली के लिए गुरुवार को त्राहिमाम रहा। कई गांव के लोगों ने आक्रोशित होकर बिजली नहीं मिलने की वजह से रोड जाम कर दिया। शेखपुरा-शाहपुर रोड जाम की वजह से घंटों वाहन रोड जाम में फंसे रहे। ग्रामीणों के आक्रोश का सामना वाहन चालकों को झेलना पड़ा। बाइक चालकों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी किया ।

बिजली नहीं रहने की वजह से कुसुंभा गांव के पास रोड जाम लगा दिया गया। कुसुंभा गांव के पास बगाहीटोला के लोगों ने रोड जाम करते हुए जमकर नारेबाजी की । यहां के दीपक बिहारी नामक युवक ने बताया कि ऑनलाइन क्लास का समय हम लोग का है । पढ़ाई गांव में करना पड़ता है। मोबाइल चार्ज नहीं होता है इसलिए काफी परेशानी होती है । एक सप्ताह से बिजली की परेशानी है। गांव के अन्य लोगों ने बताया कि नल जल योजना भी गांव में नहीं हुआ है जिससे हम लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी तरह के रोड जाम की स्थिति बरैयाबीघा और टाढापर गांव में भी देखने को मिली। यहां बिजली नहीं रहने की वजह से लोगों ने रोड जाम कर दिया और शेखपुरा से शाहपुर जाने वाली सड़क को घंटों जाम रखा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From