• Wednesday, 11 February 2026
तनाव और डिप्रेशन से मानसिक कमजोरी का खतरा

तनाव और डिप्रेशन से मानसिक कमजोरी का खतरा

Vikas

तनाव और डिप्रेशन से मानसिक कमजोरी का खतरा

शेखपुरा

शेखपुरा में सोमवार को सदर अस्पताल परिसर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मानसिक रोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जानकारी दी गई। इसी मौके पर लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। मौके पर बोलते हुए सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि तनाव और डिप्रेशन मानसिक परेशानी का एक बड़ा कारण है।

इस परेशानी से बचने के लिए लोगों को तनाव और डिप्रेशन से बचना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि तनाव की वजह से डिप्रेशन में लोग चले जाते हैं और ऐसे में धीरे-धीरे लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं और कई बार आत्महत्या तक की नौबत आ जाती है।

उन्होंने लोगों से योग व्यायाम इत्यादि को अपनाते हुए जीवन को प्राकृतिक ढंग से जीने की सलाह दी। साथ ही साथ कहा कि यदि इस तरह का डिप्रेशन या तनाव की स्थिति हो तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए बिना चिकित्सक के किसी भी तरह की दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। इस मौके पर अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From