• Thursday, 12 February 2026
ट्रैक्टर और बाइक सवार की टक्कर एक की मौत, एक जख्मी

ट्रैक्टर और बाइक सवार की टक्कर एक की मौत, एक जख्मी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा बरबीघा रोड में फरीदपुर गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर बताया जा रहा है। घायल की पहचान चेवाड़ा निवासी के रूप में की गई है।जबकि मृतक भी वहीं की रहने वाली बताई जा रही है।

इस संबंध में जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी बुआ को पहुंचाने के लिए बाइक से जा रहा था तभी फरीदपुर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई।

बाइक और ट्रैक्टर दोनों गड्ढे में गिर गए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक जख्मी हो गया। महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को वहां से निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

DSKSITI - Large

परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। जबकि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From