• Wednesday, 11 February 2026
दुकान से नमक लाने गई लड़की से गांव के युवक ने किया छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा

दुकान से नमक लाने गई लड़की से गांव के युवक ने किया छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़ा

Vikas

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय के पांची गांव में दुकान से नमक लाने गई एक छात्रा के साथ गांव के युवक के द्वारा ही छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। छेड़खानी के इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी देते हुए महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी में बताया गया कि गांव निवासी संदीप कुमार नामक युवक गांव के ही एक युवती को दुकान जाने के क्रम में छेड़खानी का प्रयास किया ।

जिस पर शोर मचाने पर कई लोग जुटे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर युवक की मां के द्वारा गांव के दबंग लोगों पर युवक को जानबूझकर घर से बुलाकर ले जाने और मारपीट कर पुलिस के हवाले करने का आरोप लगाया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From