• Monday, 27 July 2026
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव: चंद्रमौली यादव अध्यक्ष और विनोद सिंह बने महासचिव

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव: चंद्रमौली यादव अध्यक्ष और विनोद सिंह बने महासचिव

Vikas

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव: चंद्रमौली यादव अध्यक्ष और विनोद सिंह बने महासचिव  

शेखपुरा। 
 
 जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में चंद्रमौली यादव कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील कुमार को मात्र 2 मतों से पराजित किया। चंद्रमौली यादव को सभी अधिवक्ताओं में से 150 मत प्राप्त हुआ। जबकि सुशील कुमार को 148 मत प्राप्त हुए। जबकि इस पद पर तीसरे प्रत्याशी के रूप में दो-दो हाथ कर रहे शिवनंदन प्रसाद शर्मा मतदान शुरू होने के बाद मैदान छोड़कर भागने की घोषणा की। उन्हें भी 16 मत प्राप्त हुए। जबकि संघ के महासचिव पद पर विनोद कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान महासचिव विपिन कुमार को 38 मतों के भारी अंतर से हराया। विनोद कुमार सिंह को 171 मत प्राप्त हुआ। 
 
जबकि विपिन कुमार को 133 मतों से संतोष करना पड़ा। इस पद पर खड़े तीसरे उम्मीदवार सनोज कुमार को मात्र 12 मत मिले। शनिवार को देर रात तक चले मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए निर्वाची पदाधिकारी कृष्ण प्रसाद तिवारी ने घोषणा की कि उपाध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र कुमार ने 125 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर नागेश्वर प्रसाद ने 164 मत प्राप्त किया और अपनी दूसरी बार जीत पक्की की सहायक सचिव पद पर अनंत कुमार ने भी दूसरी बार 143 मत प्राप्त कर लगातार अपनी जीत हासिल करते हुए बसंत कुमार पांडे को इस बार भी 168 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष में शकील अहमद भी लगातार दूसरी बार 113 मत प्राप्त कर चुनाव में विजय पाने में सफल हुए कार्यकारिणी के सदस्यों में ओमप्रकाश सिंह को 128 मत ,सदन प्रसाद सिन्हा को 126, राजेश कुमार को 124, गौरव कुमार को 121 और पंकज कुमार को 113 मत प्राप्त हुआ।
 
निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व आरक्षण के लाभ के तहत 5 महिला सदस्यों का निर्वाचन पहले ही निर्विरोध हो चुका है। जिसमें उपाध्यक्ष के पद पर नैल बेगम, संयुक्त सचिव शांति कुमारी सहायक सचिव पद पर अलंबुषा सिंहा और कार्यकारिणी करने के सदस्य के रूप में शिल्पी रानी तथा हिना कुमारी शामिल है। इसके पूर्व शनिवार को सवेरे 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच अधिवक्ता संघ परिसर में मतदान का
कार्य शुरू हुआ। अपराह्न 4 बजे तक चले मतदान में लगभग 94% अधिवक्ता मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
DSKSITI - Large

 
 इस चुनाव के लिए कुल 339 में से 321 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान कार्य के लिए निर्वाचित प्राधिकारी श्री कृष्णा प्रसाद तिवारी के साथ सहायक निर्वाचित प्राधिकारी के रूप में मनोज कुमार मन्ना रवि कुमार अशोक कुमार और कुमार कुणाल मेहता तैनात किए गए थे। See less
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like