• Thursday, 12 February 2026
नल जल में नहीं मिल रहा पानी तो घेर लिया प्रखंड कार्यालय

नल जल में नहीं मिल रहा पानी तो घेर लिया प्रखंड कार्यालय

Vikas

बरबीघा

बरबीघा प्रखंड कार्यालय के पास बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पहुंचकर घेराव कर लिया। प्रखंड कार्यालय का घेराव कर रहे ग्रामीण बरबीघा प्रखंड के मालदह पंचायत के नागडीह गांव के निवासी थे।

ग्रामीणों ने बताया कि नागडीह गांव में नल जल योजना के तहत पानी मिलने में भारी परेशानी हो रही है अभी तक गांव में कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।

पंचायत के मुखिया की लापरवाही इस मामले में खुलकर सामने आ रही है और कई बार कहे जाने पर ही मुखिया के तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों तक गुहार लगा चुके परंतु समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

साथ ही साथ गांव में अन्य योजनाओं की भी परेशानी है और इसका लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों के इस आंदोलन को आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म उदय कुमार का भी समर्थन मिला और आप पार्टी के कई नेता इस धरना में बैठे रहे। प्रखंड कार्यालय के घेराव के क्रम में सभी अधिकारी प्रखंड कार्यालय से फरार पाए गए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From