• Wednesday, 11 February 2026
राखी कांटेस्ट:  स्टूडेंट्स ने झटपट बना दी राखी और जीत लिया इनाम

राखी कांटेस्ट:  स्टूडेंट्स ने झटपट बना दी राखी और जीत लिया इनाम

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में रक्षा बंधन के अवसर पर बच्चों के बीच ‘राखी मेकिंग कांटेस्ट’ आयोजित की गई जिसमें बाज़ार एवं घरों में उपलब्ध विभिन्न मटेरियल्स की मदद से एक-से-बढ़कर आकर्षक राखी बनाकर छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मकता एवं सृजनशीलता का नमूना प्रस्तुत किया।

विद्यालय के निदेशक सुधांशु शेखर ने बताया कि सीनियर एवम जूनियर ग्रुप में बंटे कुल दो सौ बच्चों ने इस कांटेस्ट में भाग लिया जिसमें दो-दो बच्चों की टीम द्वारा निर्धारित एक घंटे में राखी का निर्माण करना था।

प्रतियोगिता में बच्चों ने रेशम के धागे, मोती, रत्न, मोरपंख, माचिस की तीली आदि सामग्रियों की मदद से एक-से-बढ़कर एक आकर्षक राखी तैयार की।

जूनियर ग्रुप में श्वेता कुमारी-चित्रा पटेल की राखी प्रथम जबकि तान्या आनंद एवम मुस्कान की राखी द्वितीय और शालिनी एवम माही की राखी तृतीय चुनी गई।

सीनियर ग्रुप में दिव्या एवम सलोनी की राखी प्रथम जबकि सत्यम-दीपक और अपूर्व-गौतम की राखी तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित हुई।

DSKSITI - Large

विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य अरविंद मानव द्वारा पुरस्कृत किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From