• Wednesday, 11 February 2026
वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिंह के साथ पुलिस ने की मारपीट, पत्रकारों ने किया रोड जाम 

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिंह के साथ पुलिस ने की मारपीट, पत्रकारों ने किया रोड जाम 

Vikas

वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिंह के साथ पुलिस ने की मारपीट, पत्रकारों ने किया रोड जाम

शेखपुरा
शेखपुरा पुलिस की मनमानी और ज्यादती को इस बात से समझा जा सकता है कि अब वरिष्ठ पत्रकारों के साथ भी पुलिस के द्वारा मारपीट की जाने लगी है। मारपीट की घटना शेखपुरा नगर परिषद के अभ्यास मध्य विद्यालय के पास मतगणना केंद्र पर घटित हुआ। मारपीट वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिंह के साथ की गई। वह चुनाव से संबंधित समाचार संकलन के लिए जा रहे थे।
इसी बीच रास्ते में पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी। बाद में पत्रकारों ने इस मामले में रोड जाम किया। इस संबंध में उन्होंने बताया कि जानकारी होने के बाद ही पुलिस कर्मियों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद बड़ी संख्या में पत्रकार अभ्यास स्कूल के पास पहुंचे और वहां पर रोड जाम कर दिया। लोकतंत्र पर इस हमले को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश रहा। श्रीनिवास प्रेस क्लब शेखपुरा के अध्यक्ष भी हैं। संगठन के अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना के बाद पत्रकारों में काफी आक्रोश रहा। पत्रकारों ने मौके पर रोड जाम कर दिया और इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया। श्रीनिवास ने कहा कि पुलिसकर्मियों के द्वारा जानबूझकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
DSKSITI - Large

रोड जाम किए जाने के बाद हालांकि पुलिस कप्तान के द्वारा तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने की बात कही गई है। उधर जिले में लगातार मीडिया कर्मियों के साथ पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रही है। कुछ दिन पहले भी बरबीघा में एक मीडिया कर्मी को पुलिस के द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई थी। धरना प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार, चंदन कुमार, उमेश कुमार के साथ सूरज कुमार, धर्मेंद्र कुमार अजीत कुमार इत्यादि लोग शामिल रहे।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From