• Wednesday, 11 February 2026
NEWS CAPSULE: शराब मामले में होटल कारोबारी सहित दो गिरफ्तार- एक ही गुमटी  हर माह चोरी 

NEWS CAPSULE: शराब मामले में होटल कारोबारी सहित दो गिरफ्तार- एक ही गुमटी  हर माह चोरी 

Vikas

शराब मामले में होटल कारोबारी सहित दो गिरफ्तार- एक ही गुमटी  हर माह चोरी

बरबीघा
बरबीघा में शराब कारोबारियों का दुस्साहस लगातार सामने आता रहा है । आलम यह है कि अब होटल में भी लगातार शराब की बिक्री की जाने लगी है और ग्राहकों को भी शराब पिलाने का काम होने लगा है। ऐसा ही एक मामला बरबीघा नगर क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास सामने आया। यह क्षेत्र केवटी ओपी अंतर्गत पड़ता है। यहां से पुलिस ने अहियापुर कुटोत निवासी मनोज कुमार को 3 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
तुलसी होटल में इसकी गिरफ्तारी हुई। होटल के संचालक के द्वारा ग्राहकों को शराब परोसी जाती थी। उधर, पुलिस के द्वारा देसी शराब के मामले में भी वीरपुर गांव से उमेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है।

गजब चोर की अजब कहानी

DSKSITI - Large

बरबीघा में अजब चोर की गजब कहानी साकेत मोड़ पर देखने को मिल रहा है। यहां एक पान के दुकान में हर महीने चोर के द्वारा चोरी की जाती है। दुकानदार के द्वारा अपने पान की गुमटी में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाते हैं। परंतु एक माह बीतने ही पान की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। पूर्व में कई बार पुलिस में कंप्लेन की गई है परंतु कोई नतीजा सामने नहीं आया। थक कर अब दुकानदार के द्वारा पुलिस से भी शिकायत नहीं की जाती है। चोरी का यह एक और मामला रविवार की रात्रि में सामने आया। सर्वा निवासी  गोरे कुमार के दुकान में चोरी का यह मामला लगातार हर महीने सामने आ रहा है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From