• Thursday, 12 February 2026
ईट भट्ठा पर वज्रपात की चपेट में आए उत्तर प्रदेश के कई मजदूर, एक की मौत

ईट भट्ठा पर वज्रपात की चपेट में आए उत्तर प्रदेश के कई मजदूर, एक की मौत

Vikas

ईट भट्ठा पर वज्रपात की चपेट में आए उत्तर प्रदेश के कई मजदूर, एक की मौत

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के कुसुंभा ओपी क्षेत्र अंतर्गत देवले गांव में संचालित ईट भट्ठा चिमनी निर्माण मे दौरान अचानक वज्रपात की चपेट में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मजदूर आ गए । मौके पर एक मजदूर की मौत हो गई। 3 मजदूर इसमें जख्मी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम मो इमरान एवं  घायलों का नाम  मो नसीम तथा मो ख़ैब है। सभी लोग मुरादाबाद के रहने वाले है।

अस्पताल में शोकाकुल चिमनी संचालक

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि देवले गांव में ईट भट्ठा चिमनी बनाया जा रहा था। तभी मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश होने लगी। इसी दौरान काम कर रहे मजदूर सावधान नहीं हुए और वज्रपात की चपेट में आ गए । चपेट में आने से एक की मौत हो गई और 3 लोग जख्मी हो गए। मृतक के शव के साथ साथ घायल को भी चिमनी संचालक के द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां घायलों का इलाज चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From