• Thursday, 12 February 2026
गज्जब: और एक सांप की वजह से पूरे शहर की बिजली रात भर रही बाधित

गज्जब: और एक सांप की वजह से पूरे शहर की बिजली रात भर रही बाधित

Vikas

बरबीघा

बरबीघा शहर की बिजली मंगलवार की रात्रि रात भर बाधित रही। बिजली रात भर बाधित रहने से शहर के लोग परेशान रहे। इतना ही नहीं बिजली मिस्त्री भी खूब परेशान हो गए।

रात भर परेशान बिजली मिस्त्री को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था। बिजली नगर में नहीं रहने से लोग भी बिजली विभाग के कर्मचारियों को लगातार कॉल कर रहे थे। परंतु क्या परेशानी है यह किसी को समझ में नहीं आ रहा था ।

वही फिर बुधवार की सुबह में बिजली मिस्त्री की टीम नगर की बिजली बाधित होने की समस्या छानबीन करने के लिए निकले कई जगहों पर खोजबीन करने के बाद मामला समझ में नहीं आया। फिर बरबीघा हॉस्पिटल के पास शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई। बिजली मिस्त्री ने देखा तो बिजली के तार पर एक सांप के आ जाने से शॉर्ट सर्किट हो गया था । सांप की मौत भी करंट लगने से हो गई थी। परंतु उसी के वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया और रात भर बरबीघा नगर की बिजली गायब रही। अब इसको लेकर नगर में चर्चा खूब हो रही है कि एक सांप की वजह से नगर की बिजली रात भर बाधित हो गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From