• Thursday, 12 February 2026
लालू यादव सहित अन्य नामजद मामले में दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

लालू यादव सहित अन्य नामजद मामले में दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा न्यायालय के एडीजे प्रथम ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा लालू यादव सहित अन्य नामजद मामले में एससी एसटी एक्ट के धाराओं में गवाही नहीं देने पर दरोगा के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

यह गिरफ्तारी वारंट अरियरी थाना के तत्कालीन दरोगा यदुनंदन चौधरी के विरुद्ध दायर जारी किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के विद्यापुर गांव का है l

इस मामले में 2013 में गांव के ही बढ़न पासवान के साथ लालू यादव सहित अन्य के द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी प्राथमिकी के आलोक में दरोगा के द्वारा गवाही में उपस्थिति नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट न्यायालय के द्वारा जारी किया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From