• Thursday, 12 February 2026
केला खरीदने में विवाद, जमकर हुई मारपीट

केला खरीदने में विवाद, जमकर हुई मारपीट

Vikas

शेखपुरा

सदर थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव में केला खरीदने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई ।

मारपीट की घटना में बलेशर, बच्ची देवी, संतु कुमार, मल्लम मांझी घायल हो गए।

जबकि मारने का आरोप दिनेश, गणेश , उमेश पर लगा है।

जानकारी देते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि केला खरीदने को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। उसी विवाद में सभी लोग जुड़ कर आए उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।

सभी जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From