• Thursday, 12 February 2026
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जीविकाकर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जीविकाकर्मियों के साथ कार्यशाला आयोजित

Vikas

शेखपुरा।

 

बृहस्पतिवार के दिन  जीविका के जिला कार्यालय में निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक- जीविका अनिशा ने किया। जिसमें जिले के उप निर्वाचन पदाधिकारी  प्रशांत शेखर ने सभा में उपस्थित जीविकाकर्मियों को आगामी चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग करने से संबंधित अनेकों जानकारियां दी।

उन्होंने बताया कि 27 को सभी प्रखंड मुख्यालय में एक रैली का आयोजन किया जाएगा । जिसमे जीविका दीदीयों की भागीदारी सुनिश्चित करवाने का आप सब प्रयास करें और 28 तारीख को हरेक बूथ पर लगने वाले रिवीजन कैंप में जीविका दीदीयों एवं उनके परिवार को भेजें। ताकि वे अपना नाम जुड़वा पाएं या शुद्ध करवा पाएं।

इसके अलावा भी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत  शेखर ने लोगों को अनेक बातों की जानकारी दी और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के अनेकों सवालों के जवाब भी दिए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From