• Wednesday, 11 February 2026
जमीनी विवाद: बाउंड्री ढाह दिया, जमकर पीटा

जमीनी विवाद: बाउंड्री ढाह दिया, जमकर पीटा

Vikas

जमीनी विवाद: बाउंड्री ढाह दिया, जमकर पीटा

बरबीघा

कोयरीबीघा मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई। इस मारपीट की घटना में दो महिला समेत लगभग आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए।सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा है।इस संबंध में घायल महिला के पुत्र संजय कुमार ने बताया कि मोहल्ले में अपने जमीन की नापी अमीन के द्वारा करवाने के बाद उस जमीन की घेराबंदी कर रहे थे।

तभी पड़ोस के ही विक्की कुमार,मंजू देवी,शिल्पी कुमारी एवं कई अन्य लोगों के द्वारा बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया गया।एवं लाठी डंडे से हमला कर दिया।घायल महिला कलसी देवी ने बताया कि उनके ऊपर तलवार से हमला किया गया जिसमें उनका हाथ कट गया। जबकि बीच बचाव में आया पुत्र मुन्ना कुमार का सर लाठी लगने से फट गया।जबकी एक अन्य परिजन जितेंद्र कुमार,नरेश महतो को भी काफी चोटें आई हैं।जबकि दूसरे पक्ष से शिल्पी कुमारी,मंजू देवी घायल हुईं हैं।
मारपीट को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From