• Thursday, 12 February 2026
प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने इस रोड को कर दिया जाम

प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने इस रोड को कर दिया जाम

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा आढा पथ को हुसैनाबाद के पास लोगों ने जाम कर दिया।

जाम करने वाले लोगों ने बताया कि हुसैनाबाद के पास पुल निर्माण के क्रम में बनाए गए डायवर्शन के पानी में बह जाने की वजह से ग्रामीण एक पखवाड़े से अधिक समय तक परेशान रहे वहीं बाद में बनाया गया डायवर्सन इतनी लापरवाही से बनाया गया है कि उसकी वजह से फोर व्हीलर को आने जाने में नहीं बन रहा है।


केबल पैदल यात्री और बाइक सवार ही आ जा पा रहे हैं। प्रशासन के इस लापरवाही से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं । इसी से आक्रोशित होकर यह रोड जाम किया जा रहा है। बाद में स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों के द्वारा रोड जाम खत्म किया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From