• Wednesday, 11 February 2026
रात भर गड्ढे में पढ़ा रहा शराबी युवक, नहीं हो रही पहचान, सदर अस्पताल रेफर

रात भर गड्ढे में पढ़ा रहा शराबी युवक, नहीं हो रही पहचान, सदर अस्पताल रेफर

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के एसबीआई बैंक के पास एक युवक रात भर सड़क किनारे शराब के नशे में गड्ढे में पड़ा रहा। स्थानीय दुकानदारों के द्वारा विभिन्न जगहों पर इसकी सूचना दी गई । बड़े अधिकारियों को भी सूचना दी गई। बाद में एंबुलेंस पर दुकानदारों ने उसे लादकर अस्पताल पहुंचाया। जहां किसी तरह से प्राथमिक उपचार किया गया।

DSKSITI - Large

प्राथमिक उपचार के बाद परेशानी से बचने के लिए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है । इस मामले में स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सोमवार के 3:00 बजे से ही शराब के नशे में एक युवक सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिरा हुआ था। किसी ने उसकी सुध नहीं ली । अगले दिन मंगलवार को पुलिस पदाधिकारी को दुकानदारों ने सूचना दी। मीडिया में खबर आई तो फिर अस्पताल से एंबुलेंस भेजा गया। जिस पर दुकानदारों के द्वारा उसे लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर भी दुकानदारों ने उसे सहारा देकर अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार की औपचारिकता के बाद स्थिति को टालने के लिए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर कर दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From