• Wednesday, 11 February 2026
पुलिस को देखते ही बाइक और शराब छोड़ भागा कारोबारी

पुलिस को देखते ही बाइक और शराब छोड़ भागा कारोबारी

Vikas

अरियरी।

बीती देर शाम शेखपुरा – कसार पथ पर टाडा पर के समीप एक राईस मिल के समीप उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते को देखकर देशी शराब की ढुलाई कर रहा बाईक सवार कारोबारी शराब और बाईक छोड़कर निकल भागा। हलांकि भाग रहे कारोबारी को पकड़ने के लिए छापामार टीम उसे कुछ दूरी तक खदेड़ा।

लेकिन वह निकल भागने में सफल हो गया। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा मीनू कुमारी ने की। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से एक बाईक और 60 लीटर की मात्रा में देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया। फरार होने में सफल कारोबारी की पहचान रौंदी गांव निवासी बुलबुल पासवान के रूप में हुई है। 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From