• Wednesday, 11 February 2026
साइबर ठग ने एक लाख का लगाया चूना

साइबर ठग ने एक लाख का लगाया चूना

Vikas

बरबीघा

शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के छेमा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पंजाब नेशनल बैंक के बरबीघा शाखा के खाते से एक लाख पांच सौ रु की अवैध रूप से निकासी कर ली गई। इस संबंध में सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

DSKSITI - Large

दर्ज प्राथमिकी में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम में मुजफ्फरपुर में मैं मंडल के पद पर पदस्थापित हूं। मैं अपने पंजाब नेशनल बैंक के पासबुक को 16 मार्च को अपडेट करवाया तो पाया कि 30 अप्रैल को चौबीस हजार, एक मई को पच्चीस हजार, दो मई को पच्चीस हजार, तीन मई को पच्चीस हाजर, पांच मई को पंद्रह सौ रु की अवैध निकासी की गई है। इस संबंध में बरबीघा थाना प्रभारी विनोद कुमार झा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From