• Thursday, 12 February 2026
इसे कहते हैं गुंडागर्दी : दुकान में तोड़फोड़, गाड़ी को भी चूर दिया

इसे कहते हैं गुंडागर्दी : दुकान में तोड़फोड़, गाड़ी को भी चूर दिया

Vikas

बरबीघा

बरबीघा बाजार में गुंडागर्दी का एक नमूना गुरुवार की शाम देखने को मिला जब स्थानीय बुल्लाचक निवासी बदमाशों ने दुकानदार के दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की और जाते-जाते उसके गाड़ी को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। यह मामला मिट्ठू कुमार और पिंटू कुमार के साथ घटी।

दोनों के द्वारा स्थानीय मिशन ओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। हालांकि आवेदन देने के बाद अपराधियों के द्वारा केस उठाने के लिए भी धमकी दी जाने लगी नहीं तो दुकान में शराब रखकर फंसा देने की धमकी दी गयी।

दुकानदारों ने बताया कि बुल्लाचक मोहल्ला निवासी सूरज कुमार, अजीत कुमार इत्यादि बदमाशों ने शराब के नशे में गोलापर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ पर मचाया। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद भागने के दौरान सड़क किनारे खड़ी स्विफ्ट गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया । इसी मामले में प्राथमिकी मिशन ओपी में दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। उधर पुलिस की शिथिलता से व्यवसायियों में नाराजगी देखी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

car

Comment / Reply From