• Thursday, 12 February 2026
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव गांव में पहुंचा रहे हैं ग्राम स्वराज योजना का लाभ, जानिए पूरी बात

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव गांव में पहुंचा रहे हैं ग्राम स्वराज योजना का लाभ, जानिए पूरी बात

Vikas

शेखपुरा न्यूज़ ब्यूरो

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव राजेश्वर लाल के देखरेख में गांव में कैंप लगाकर भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना ग्राम स्वराज का लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने इनको प्रभारी पदाधिकारी नियुक्त किया है।

लहना और अस्थावां में लगा कैम्प

गुरुवार को जिले के चेवाड़ा प्रखंड के लहना और अस्थावां गांव में कैंप लगाई गई जहां ग्रामीणों को सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली सुविधा, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस की सुविधा एवं इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण की सुविधा सहित सभी सात प्रकार की सुविधाएं प्रदान की गई।

इसकी जानकारी देते हुए एलडीएम केदारनाथ बौरी ने बताया कि गांव में ग्राम स्वराज योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कैंप लगाई गई जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस कैंप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड अंचलाधिकारी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From