• Thursday, 12 February 2026
बीएसएफ जवान का पौने दो लाख डिक्की खोल कर उड़ाया

बीएसएफ जवान का पौने दो लाख डिक्की खोल कर उड़ाया

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा पुरानी शहर दुर्गा मंदिर के पास बीएसएफ जवान विनोद सिंह (नीमी) गांव निवासी के डिक्की से उचक्कों ने एक लाख इकहत्तर हजार उड़ा लिए।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि विनोद सिंह स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से निकाल कर अपनी गाड़ी की डिक्की में रखे और पुरानी शहर दुर्गा मंदिर के पास बाइक को लगाकर सब्जी खरीदने लगे।

इसी क्रम में पीछा कर घात लगाए हुए अपराधियों ने डिक्की खोल कर पैसे उड़ा दिए। विनोद कुमार के द्वारा बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की पहचान को लेकर स्टेट बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम किया जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

bsf

Comment / Reply From