• Thursday, 12 February 2026
विष्णु धाम महोत्सव का हुआ शुभारंभ, 5 दिनों तक चलेगा महोत्सव

विष्णु धाम महोत्सव का हुआ शुभारंभ, 5 दिनों तक चलेगा महोत्सव

Vikas

 

बरबीघा

बरबीघा के सामस स्थित विष्णु धाम महोत्सव का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को कर दिया गया। मंदिर परिसर स्थित मंच पर दीप प्रज्वलित करते हुए सांसद चंदन कुमार ने मुख्य अतिथि के रुप में मंदिर के विकास की बात दोहराते हुए कहा कि नवादा लोकसभा के विकास उनकी प्राथमिकता है और विष्णु धाम सामस में आने वाले लोगों की सुविधाओं को लेकर उनके द्वारा पहल किया जाएगा ।


इस अवसर पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष सहजानंद सिंह ने भी सामस विष्णु धाम को ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए कहा कि इस तरह के धरोहर को संरक्षित और विकसित करने की जरूरत है और इसके लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। समारोह में सभी का स्वागत करते हुए विष्णु धाम न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि जन सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जितने लोगों की भागीदारी इस मंदिर में होगी उतनी ही भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इस समारोह में जदयू जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार,

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाक,र महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूनम शर्मा, मधुकर कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

bhu

Comment / Reply From